देसूरी एसीबीईओ माली ने जाटों की डोरन,भीलो का झूंपा, खूणी बावड़ी व देमबो सादड़ी विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खूणी बावड़ी व देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन की कार्यवाहक संस्था प्रधान फूली कुमारी जाट ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर महाराजा सूरजमल व भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। माली ने विश्व रेडियो दिवस की भी जानकारी दी।तत्पश्चात माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया व आगामी माह में कक्षा 3के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन की चर्चा कर तैयारी के लिए निर्देश दिए। कार्यवाहक संस्था प्रधान फूली कुमारी जाट ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर जीवराज जाट, कालूराम माली, विक्रम सिंह चंपावत,फूल कुमारी जाट,रजनी गोस्वामी, संतोष सवंशा, मोहम्मद हनीफ समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात् माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलो का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खूणी बावड़ी व देवी चंद मया चंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह व मीठालाल बोराणा समेत समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





