कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

SHARE:

कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
अयोध्या।

कचहरी परिसर में बम की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा कचहरी परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट कराकर कचहरी परिसर को खाली कराया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि ई-मेल के माध्यम से बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment