पाली के पूर्व कलक्टर डॉ अम्बरीषसिंह ने सादड़ी सेंटर व घाणेराव के कल्याण सरोवर का किया अवलोकन।

SHARE:

पाली के पूर्व कलक्टर व राजस्थान सरकार के नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग के शासन सचिन डॉ अम्बरीषसिंह ने सादड़ी सेंटर व घाणेराव के कल्याण सरोवर का किया अवलोकन।

सादड़ी,घाणेराव/पाली

सोमवार को राजस्थान सरकार के नागरिक आपूर्ति  व उपभोक्ता विभाग के शासन सचिव  डॉ अम्बरीषसिंह के सादड़ी में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र के अनुभूति भवन में सुबह मैडिटेशन के समय पहुंचे। डॉ अमरेशसिंह पाली के पूर्व कलेक्टर रह चुके है। अभी जयपुर राजस्थान में है, सेंटर पर पधारने से उनका भव्य स्वागत किया गया। और वह भी बाबा के कमरे में बैठकर आधे घंटे तक मैडिटेशन किया। और सभी भाई बहनों से संस्था के बारे में सराहन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
यहां  से घाणेराव स्थित निर्माणाधीन कल्याण सरोवर पहुंचे जहाँ पर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के तहत बन रहा  शिवालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने सरकार की योजना एक पेड़  मां के नाम पर नारियल के पेड़ लगाया। घाणेराव के कल्याण सरोवर से वो जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बीके सुचिता बहन व बीके कविता बहन सहित सेंटर के सदस्यों ने उन्हें यहां के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment