कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का जन्म दिवस मनाया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का जन्म दिवस संतों का आशीर्वाद प्रदान कर एवं गौ माता की सेवा कर उन्हें चारा खिलाकर दिन की शुरुआत की गई l जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि जिला अध्यक्ष सिसोदिया के जन्म दिवस पर आज प्रातः कालिका माता के दर्शन करते हुए बायन माता पहुंच कर आशीर्वाद प्रदान किया तत्पश्चात सिसोदिया द्वारा गांधीनगर गौशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ में गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा पूजा की वहीं चंदेरीया मुख बधिर विद्यालय में सभी बच्चों को भोजन करवा कर उनका उत्साह वर्धन किया सभी कार्यक्रम करते हुए दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे वहां पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया का स्वागत अभिनंदन किया कपासन से ब्लॉक अध्यक्ष एवं पीसीसी सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया का स्वागत अभिनंदन किया बेगू से प्रदेश सचिव रंजन शर्मा व ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया चित्तौड़गढ़ निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा एवं नगर परिषद के पार्षदों व मंडल अध्यक्षों ने भी स्वागत किया गंगरार से रविंद्र सिंह एवं उनके साथियों द्वारा स्वागत किया गया इसी तरह से बड़ी सादड़ी से पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष डूंगला सावा एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय राव खुमेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया निंबाड़ा से पुरुषोत्तम जवर पारस अंजना मनोहर सिंह मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मिले एवं रतन गाडरी ओछड़ी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में पौधारोपण किया गया सांवरिया जी से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा पप्पू जाट के द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया बस्सी एवं घाट क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सिसोदिया का स्वागत किया इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि आज के दिन हम ईश्वर से कामना करते हैं कि देश में अमन चैन शांति भाईचारा कायम रहे और हमारा देश प्रदेश तरक्की व उन्नति की और आगे बड़े देश विकास की ओर अग्रसर रहे इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महिला कांग्रेस पंचायत राज के प्रतिनिधि गण नगर निकाय के मेंबर व जिले के सभी कांग्रेस जनों ने सिसोदिया को बधाई दी वह दीर्घायु की कामना की ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment