चित्तौड़गढ़,रिपोर्ट नरेन्द्र सेठिया
2 लाख 10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
नगद और चेक के माध्यम से ली रिश्वत
चित्तौड़गढ़
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 लाख 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक को चित्तौड़गढ़ की टीम ने रंगे हाथों की गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ इकाई को विकास कार्य के 12 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे जिनके भुगतान की एवज में ग्राम विकास अधिकारी पारसराम बिश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा द्वारा 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है जिस पर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए दोनों को ₹70000 नगद एवं 140000 रुपए का चेक लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉक्टर रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में चित्तौड़गढ़ उप अधीक्षक हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले में एसीबी के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में अग्रिम कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





