पूज्य भगवानसिंह रोल साहबसर की जयंती मनाई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

पूज्य भगवानसिंह रोल साहबसर की जयंती मनाई।

चित्तौड़गढ़/श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य भगवान सिंह जी रोल साहबसर की 82वीं जयंती चित्तौड़गढ़ स्थित जौहर भवन में समारोह पूर्वक मनाई गई। आरंभ में पूज्य श्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन वरिष्ठ स्वयंसेवक बालू सिंह जगपुरा,बृजराज सिंह खारड़ा,तेजपाल सिंह खोर,शक्ति सिंह मुरलिया,गंगा सिंह साजियाली द्वारा किया गया। स्वयं सेविका कीर्ति कुंवर ने प्रार्थना करवाई।मुख्य वक्ता मेवाड़ मालवा संभाग प्रमुख बृजराज सिंह खारड़ा ने पूज्य श्री के जीवन चरित्र,व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मुझे अंतिम समय तक पूज्य श्री के साथ रहने का सौभाग्य मिला। उनका जीवन अतुलनीय था।हम भगवान सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो संघ के साथ जुड़ें,आपका कोई भी कार्य नहीं रुकेगा।अच्छे कार्य के लिए परमेश्वर सदैव साथ रहता है।आपने संघ में कई नवाचार किये। केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली ने सहगान करवाया।साजियाली ने पूज्य श्री के सानिध्य में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। समारोह का संचालन करते हुए मीना कुंवर चाकूड़ा ने बताया की पूज्य श्री ने मातृशक्ति शिविरों की श्रृंखला शुरू की।उनका मानना था कि एक बालिका को शिक्षित करने का अर्थ हैं,दो परिवारों को संस्कारित करना। शिविरों के साथ ही कई कार्यक्रमों में पूज्य श्री के साथ बिताए क्षणों के कई संस्मरण सुनाए। “संस्कारों के संवाहक” निबंध का वाचन नरेंद्र सिंह नरधारी ने किया। पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह ने पूज्य श्री के प्रति अपने भाव व्यक्त किये।निर्मला कुंवर ऊलपुरा ने बताया कि आज हम युग पुरुष की जयंती मना रहे हैं।श्री क्षत्रिय युवक संघ के मातृशक्ति शिविरों द्वारा परिवार में रहना सिखाया जाता हैं,तथा खेल-खेल में ही अनुशासन तथा क्षत्राणी कैसे परिवार व समाज की रक्षा करें ऐसी शिक्षा दी जाती हैं। पूर्व प्रधान देवेंद्र कुंवर डगलां का खेड़ा ने भी अपने शब्दों द्वारा भावांजलि व्यक्त की। स्वयं सेविका रेणू कुंवर ने संघ के अपने शिविर अनुभव सुनाए। इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह रूद,नरपत सिंह भाटी,गजराज सिंह बराड़ा,लक्ष्मण सिंह बडोली,अजय पाल सिंह चरपोटिया,कान सिंह सुवावा,लोकेंद्र सिंह रुद,राजेंद्र सिंह मंगरोप,राजेन्द्र सिंह खेड़ियां,राम सिंह ताणा,राजेंद्र सिंह नारेला,भंवर सिंह नेतावलगढ़,पर्वत सिंह रुद, गजराज सिंह झाड़ोली,करण सिंह दीपपुरा,कृष्णपाल सिंह ब्यावर,अमर सिंह बनवाड़ा,रविंद्र सिंह सिसोदिया,नरेश सिंह पिलोद,दलपत सिंह तिलोली,नरोत्तम सिंह झीलवाड़ा,कान सिंह नरधारी, हेमेंद्र सिंह ब्यावर,शिवराज सिंह नेतावल,राजवीर सिंह हड़मतिया जागीर,नरेंद्र सिंह लाखां का खेड़ा,भंवर सिंह गेंजरा,नरेंद्र सिंह ओरड़ी,शिवपाल सिंह झालरा,वीरेंद्र सिंह चौहान,राजेंद्र सिंह खुडानिया,कृष्ण पाल सिंह ब्यावर,महावीर सिंह पंवार,पाबू सिंह उमरी,विशाल सिंह नेतावलगढ़,रविराज सिंह हलेड़, केसर सिंह घटियावली,गोपाल सिंह भाटियों का खेड़ा,शिव प्रताप सिंह पचतोली,लोकेंद्र सिंह राणावतों खेड़ा,मालम सिंह पंवार,देवराज सिंह जगपुरा, कमल सिंह भाटी,दीप सिंह नेतावल खेड़ा,कमल सिंह ब्यावर,सुदर्शन सिंह मुरलिया, छोटू सिंह मुरलिया,रोहिताश्व सिंह नेतावल महाराज,उदय सिंह शिरड़ी,वीरेंद्र सिंह भावलिया,मोहब्बत सिंह भाटियों का खेड़ा,ललित सिंह सिरड़ी,मातृशक्ति पूर्व प्रधान सुशीला कुंवर आक्या,पवन कुंवर शेखावत,श्याम कुंवर सुवावा,रितिका भीमपुरिया,देवेंद्र कुंवर डगलां खेड़ा,गोविंद कुंवर सांकड़ां खेड़ा,टीना भानुजा, लक्ष्मी कुंवर,सुनीता कुंवर, रामकुंवर,माया शक्तावत,निर्मला पंवार,सिंपल कुंवर,मंजू कुंवर, मधु तंवर,रेनू कुंवर,चेतन कंवर, दिव्या कुंवर,मीना भाटी,टिना कुंवर सिंगोली,राजू कंवर सिरड़ी,ब्रज कुंवर,रेशम कुंवर, गांधीनगर से संजू कुंवर,पुष्पा कुंवर, किस्मत कुंवर,कैलाश कुंवर,भंवर कुंवर,मीना कुंवर मोनिका कुंवर,गेंद कुंवर,वैभव नगर से सीमा कुंवर,दीप माला, कृष्णा कंवर बेनीपुरिया,पुष्पा कुंवर,बेबी कुंवर बिनोता, नेतावल गढ़ से सोना कुंवर, अनीता कुंवर,मूमल कुंवर,कीर्ति कुंवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन,मातृशक्ति उपस्थित थे। अंत में मंत्र के साथ समारोह का समापन किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment