चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
शनिमहाराज,कपासन
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली में मेवाड़ लौहार सेवा संस्थान चौखला एवं समस्त पारवाड़िया शनि महाराज आली चौखला युवा संगठन शनिदेव आली के तत्वाधान मे श्री शनि महाराज आली धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ दो दिवसीय विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायाधिपति श्री शनिदेव आली के श्री चरणों में स्थित मेवाड़ लौहार समाज चारों चौखला की सराय में श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 के तहत के प्रथम दिवस भव्य भजन संध्या एवं मेवाड़ के प्रसिद्ध बगडावत प्रोग्राम का मंचन दिनेश खारोल एण्ड पार्टी द्वारा किया गया। श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 के तहत द्वितीय दिवस दो फरवरी को हवन शांति कार्यक्रम प्रातः चार बजे से आयोजित किये गए।उसके उपरांत कलश यात्रा व भव्य शोभा यात्रा प्रातः दस बजे निकाली गई। जिसमें समाज के सैकड़ो की संख्या महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।भव्य शोभा यात्रा के उपरांत सोमवार दोपहर 12 बजे समाज की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। सभी कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत महाप्रसादी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन को सफलतापूर्वक संपादित करवाने हेतु मेवाड़ लौहार सेवा संस्थान चौखला एवं समस्त पारवाड़िया शनि महाराज आली चौखला युवा संगठन शनिदेव आली के पदाधिकारी एवं समाज बंधु व्यस्त रहे।इस अवसर पर मेवाड़ लोहार सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजमल लोहार पारी,युवा संगठन अध्यक्ष नारायण लाल सिंहपुर, महामंत्री मूलचंद लोहार कपासन,रमेश चंद्र लोहार उमंड, सचिव बालू राम लोहार, कोषाध्यक्ष हीरा लाल रामथली, सह कोषाध्यक्ष सोहन लाल हथियाना,मंत्री बंसी लाल लोहार भोपाल सागर,सचिव श्याम लाल रामथली,संरक्षक भवानी शंकर लोहार सहित सैकड़ो की संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





