चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
बेटियों को मेकअप किट की जगह तलवार दो पीठाधीश्वर साध्वी अपर्णा जी
श्री रामकथा के अंतर्गत सम्पन्न हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
गांव सुवानिया तहसील गंगरार चित्तौड़गढ़ राजस्थान में आयोजित श्री राम कथा में तृतीय दिन राम जी का नामकरण भोलेनाथ जी का राम के दर्शन करने जाने का व्याख्यान किया गया
विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें पीठाधीश्वर कथा वाचक साध्वी अपर्णा जी मेनारिया शामगढ़ मीरापीठ गंधेर प्रतापगढ़ राजस्थान एवं मुख्य वक्ता बालू दास जी वैष्णव बौद्धिक प्रवक्ता संघ ने हिन्दू सभा को संबोधित किया जिसमें पीठाधीश्वर साध्वी अपर्णा जी ने बांग्लादेश में हिंदू पर हुआ अत्याचार पर भी प्रकाश डाला एवं बताया कि अगर हिंदू एकत्रित होगा तो निश्चित ही हमारा भारत हिन्दू राष्ट्र जरूर बनेगा अपर्णा जी ने बताया कि हर एक हिन्दू के घर में तलवार होना चाहिए
अपनी बहन बेटियों को जन्मदिन पर मेकअप किट की जगह एक तलवार भेट करो ताकि विधर्मी हमारी बहन बेटियों की ओर आंख उठा कर भी न देख सके इसी सभा में उपस्थित समस्त सनातनियों ने जय जय श्री राम के जयकार लगाने लगे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





