विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

SHARE:

मीणो का झूंपा,भीलों का झूपा,मोडिया मगरी व खूणी बावड़ी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।
सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया मगरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खूणी बावड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व अभिलेखों को जांचा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्व प्रथम अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा पहुंचे व प्रार्थना सभा में भाग लिया।माली ने विद्यार्थियों से संवाद कर आदर्श विद्यार्थी की दिनचर्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वदेशी का भाव जागृत करने का आह्वान किया।माली ने कक्षा का अवलोकन कर विद्यार्थियों के पठन कौशल की जांच की।माली ने संस्था प्रधान भंवरलाल जाट को पुस्तकालय के प्रभावी संचालन के लिए निर्देशित किया। संस्था प्रधान ने अध्यापकों की कमी को देखते हुए शिक्षण व्यवस्थार्थ दो शिक्षक लगाने की मांग की ।इस अवसर पर आशा नंदवाना व राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया मगरी व भीलों का झूपा का औचक निरीक्षण किया। भीलों का झूपा में माली ने विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन की जानकारी दी तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूपा व मोडिया मगरी में कम नामांकन को लेकर चिंता प्रकट की ।संस्था प्रधान भरत कुमार व ताराचंद को अभी से योजना बनाकर डोर टू डोर संपर्क करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय खूणी बावड़ी का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यवाहक संस्था प्रधान अमित कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में स्टाफ की उपस्थिति व व्यवस्था को जांचने के लिए शिक्षा अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment