अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी।
चित्तौड़गढ़।
जिले के चंदेरिया थानांतर्गत मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शिनाख्तगी हेतु अज्ञात महिला के शव को सांवलियाजी चिकित्सालय चित्तौडगढ़ के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के चंदेरिया थानांतर्गत मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
घटनास्थल का एमओबी टीम व भीलवाड़ा से आई एफएसएल टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया गया है एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पहचान के प्रयासों के तहत महिला के हुलिए, कपड़ों एवं अन्य चिन्हों के आधार पर जानकारी एकत्र की जा रही है तथा गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।
थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम पुलिस निरीक्षक के अनुसार सरहद मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर मार्बल स्लेरी मिट्टी के ढेर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव दबा होने की सूचना पर मौके पर पहुँच देखा तो शव की एक पैर की हड्डी व दुसरा पैर घुटने के यहां से मुडा हो निकला हुआ नजर आ रहा था। मौके पर मिट्टी को हटवायी जाकर शव को निकलवाया गया तो शव एक अज्ञात महिला का हो काफी क्षत विक्षत हालत मे था। चेहरे की चमड़ी हटी हो चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, सिर पर काले बाल है, चमड़ी पुरी तरह से सड़ गल जाने से और कोई निशानात भी नजर नहीं आ रहे है। मौके से बाद कार्यवाही अज्ञात महिला के शव को सांवलियाजी चिकित्सालय चित्तौडगढ़ के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतका महिला की शिनाख्ती के प्रयास जारी है।
*हुलिया अज्ञात मृतका-*
अज्ञात महिला का शव जो वयस्क प्रतीत हो रही है, शरीर पर महरून कलर की फुल आस्तीन की जर्सी पहने हो जर्सी के उपर बड़े बड़े लाल रंग के प्लास्टीक के बटन लगे हो गुलाबी कलर की लेगी पहनी हुई है। महिला के सीर पर काले बाल है। बाएं हाथ की कलाई पर *Puran Sang Geeta* नाम गुदा हुआ है।
पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि किसी को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





