औद्योगिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

SHARE:

औद्योगिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

फालना,पाली
फालना उद्योग मंडल लि. में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र पाली द्वारा औद्योगिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न औद्योगिक योजनाओं, मुख्यतयः पंचगौरव (टैक्स टाइल) मुख्यमंत्री युवा रोजगार, विश्वकर्मा युवा उद्यमी ऋण, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री रोजगार, सृजन, एक जिला एक उत्पाद, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, लोजिस्टीक पॉलिसी 2025, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र पाली के महाप्रबंधक सैय्यद रज्जाक अली द्वारा दी गयी शिविर में अधिकत्तर शिक्षित वर्ग के युवाओं ने भाग लिया जिन्हे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में उन्हे विस्तृत रूप से आवेदन करने के संबंध मे जानकारी दी गयी। शिविर के दौरान दस युवाओं के आवेदन पत्र तैयार करवाये गये। इसी दौरान प्रोजेक्ट अधिकारी पंकज कुमार व गिरीराज ने राजस्थान ग्रीन एमएसएमई पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में कैलाश नारायण मीणा लीड बैंक अधिकारी, मनोहर लाल सोलंकी प्रशासनिक अधिकारी, भुपेन्द्र पटेल,गजेन्द्र दान चारण जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी, किस्तुर चंद हाथकर निरीक्षक, फालना उद्योग मंडल लि. के अध्यक्ष बहादुरसिंह खालसा, संचालक रामकिशोर गोयल, शांतिलाल कंसारा, रिको जादरी अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शर्मा, उद्योग व्यापार के अध्यक्ष श्यामसिंह जोधा, शंभुसिंह, बसंत जैन, अध्यक्ष जाखामाता औद्योगिक समिति सुमेरपुर, अमित मेहता, नारायण लाल, योगेश मेवाडा, जसाराम, मनिष शर्मा, नरेश मेहता, पीयुष वर्मा, मोतीलाल सांखला, ललीत मालवीय, भंवरलाल सुथार, दिलीप जैन सहित बडी संख्या में उद्योगपति, व्यापार मंडल के सदस्य सहित बडी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment