चितौडगढ,सांवलियाजी नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार व कार्यालय में इस माह आए 35 करोड़ 40 लाख 93 हजार 313 रुपए,
सांवलिया सेठ के भंडार से निकली अथाह राशि,
छः चरणों में हुआ गणना का समापन चितौडगढ जिलें के मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष कार्यालय में इस माह 35 करोड़ 40 लाख 93 हजार 313 रुपए की आय हुई है। साथ ही भंडार व भेंटकक्ष में 592 ग्राम 780 मिलीग्राम सोना तथा
112 किलो 723 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरुप प्राप्त हुई। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। चतुर्दशी को पहले चरण की गणना में 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 5 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 06 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना में 04 करोड़ 59 लाख 15 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचवे चरण की गणना में 01 करोड़ 78 लाख 17 हजार 41 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को छठे व अंतिम चरण के रुप में की गई। छठे व अंतिम चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 08 लाख 31 हजार 127 रुपए की राशि प्राप्त हुई। सभी चरणों की गणना करने के बाद इस माह कुल 28 करोड़ 68 लाख 13 हजार 168 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर मंडल बोर्ड के पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंदिर मंडल के आला अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच राशि की गणना की गई। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनी ऑर्डर के रूप में 06 करोड़ 72 लाख 80 हजार 145 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





