हैदरगंज ग्राम पंचायत को मिला पंचायत भवन निर्माण का बजट,ग्रामीणों में खुशी।

SHARE:

हैदरगंज ग्राम पंचायत को मिला पंचायत भवन निर्माण का बजट, ग्रामीणों में खुशी

जाना बाजार–अयोध्या।
वर्षों के प्रयासों के बाद हैदरगंज ग्राम पंचायत को पंचायत भवन निर्माण के लिए 31 लाख 58 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में बजट जारी होने से ग्राम पंचायतवासियों में खुशी की लहर है।ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया कि पंचायत भवन बनने से गांव के विकास को गति मिलेगी और ग्राम सचिवालय के रूप में पंचायत की कार्यप्रणाली सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि वर्षों से पंचायत भवन जर्जर स्थिति में था और ग्राम पंचायत उपेक्षित थी। पंचायत भवन निर्माण के लिए उन्होंने लगातार अधिकारियों से पत्राचार और मुलाकात कर मांग रखी।
प्रधान की मेहनत रंग लाई और विभागीय अधिकारियों ने बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी। बजट मिलते ही निर्माण कार्य की कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment