वेस्ट से बेस्ट का प्रेरक संदेश।

SHARE:

वेस्ट से बेस्ट का प्रेरक संदेश।

फालना,पाली
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में णमोकार फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण व प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में णमोकार फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वंदना सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक मेहता, अमित मेहता, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिपाल शर्मा एवं प्रचार प्रमुख नारायण सिंह राजपुरोहित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर रावल ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर णमोकार फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक मेहता ने वेस्ट से बेस्ट अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित प्लास्टिक संग्रहण केंद्रों तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज से जागरूक बनने का आह्वान किया।
समाजसेवी एवं भामाशाह अमित मेहता ने फालना नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर णमोकार फाउंडेशन, बड़गांव द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से निर्मित दो बेंच, पाँच गमले एवं एक कचरा पात्र आदर्श विद्या मंदिर खुड़ाला फालना को भेंट किए गए।
कार्यक्रम में सेवा निधि संग्रह में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले 14 भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण एवं भैया-बहिनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन आचार्य गणपत नायक द्वारा किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment