32 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों की सहभागिता से विद्यार्थियों को मिला सशक्त मार्गदर्शन।

SHARE:

सनबीम विद्यालय में प्रथम करियर फेयर का भव्य आयोजन, 32 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों की सहभागिता से विद्यार्थियों को मिला सशक्त मार्गदर्शन।
सनबीम विद्यालय में पहली बार करियर फेयर का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उचित एवं प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस अवसर पर अयोध्या मंडल की आरटीओ श्रीमती ऋतु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा उनके पालन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व को बहुमूल्य बताते हुए उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक एवं सार्थक उपयोग कर लक्ष्य निर्धारण करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा आयोजन छात्र छात्राओं को अपना करियर चुनने में सहायक होगा । अभिभावकों को भी अपने बच्चों कि रुचि और योग्यतानुसार शिक्षा क्षेत्र चुनने चाहिए। स्कूल वाहन नियमावली के मानकों के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों को अपने वाहनों की फिटनेस सही रखनी चाहिये एवं महिला परिचारिका छात्राओं के साथ हो।
मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के निदेशक श्री बृजेश यादव एवं निर्देशिका श्रीमती मेधा यादव द्वारा शॉल और मोमेंटो भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि भाटिया, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती पलक खन्ना एवं समन्वयक श्रीमती रितिका सिंह भी उपस्थित रहीं। सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई।
इस करियर फेयर में देश के 32 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें एडलीर्न कंसल्टेंट्स, एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ, एशियन बिज़नेस स्कूल, बेनेट विश्वविद्यालय, गीता विश्वविद्यालय, गणपत विश्वविद्यालय (गुजरात एवं गोवा), ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय, के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय, यूईआई ग्लोबल, महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, महर्षि रामायण विश्वविद्यालाय अयोध्या, महिंद्रा विश्वविद्यालय, मास्टर्स यूनियन, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू विश्वविद्यालय, मोदी विश्वविद्यालय, पारुल विश्वविद्यालय, पर्ल अकादमी एवं यूपीईएस (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़), पिल्लई विश्वविद्यालय, प्रथम, क्वांटम विश्वविद्यालय, ऋषिहुड विश्वविद्यालय, एसजीटी विश्वविद्यालय, सनबीम कॉलेज भगवानपुर, सनबीम कॉलेज वरुणा, संदीप विश्वविद्यालय, टेक्नो ग्रुप लखनऊ, टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय, यूनिवर्सल एआई तथा गीटैम विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इन विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, करियर संभावनाओं तथा भविष्य की दिशा से संबंधित विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
इस आयोजन में सनबीम विद्यालय अयोध्या एवं सनबीम विद्यालय गोंडा के साथ-साथ फैजाबाद पब्लिक स्कूल, कैनोसा, विनायक पब्लिक स्कूल, गुरु नानक अकादमी, अयोध्या अकादमी सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ अपने-अपने शिक्षकों के साथ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद कर अपनी शैक्षणिक एवं करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कुल मिलाकर यह करियर फेयर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के करियर उन्मुख एवं शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की अयोध्या में इस प्रकार के करियर फेयर का यह पहला आयोजन था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment