सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन।

SHARE:

एसपीयू महाविद्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन।

फालना,पाली

स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान परिषद के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ के विद्यार्थियों का महाविद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी की मूलभूत जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सहायक आचार्य डॉ ऋषि माथुर ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। साथ ही महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुप्रयोग किस प्रकार होता है यह सीखाना है, जिससे उनके बेहतर करियर की तैयारी हो सके।
कार्यक्रम के संयोजक दलपत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब के के साथ ही महाविद्यालय लाइब्रेरी, विज्ञान परिषद की सभी प्रयोगशालाएं यथा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि, महाविद्यालय ऑडिटोरियम, सिरोया इनडोर स्टेडियम एवं महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया एवं संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थी हित में महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इसे एक अभूतपूर्व अनुभव बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं राजकीय विद्यालय के शिक्षक भगवत सिंह एवं सुनीता शर्मा उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment