जमीन विवाद में पिता-पुत्र आमने-सामने, जिला अस्पताल के बाहर चली गोली,युवक गंभीर घायल।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

जमीन विवाद में पिता-पुत्र आमने-सामने, जिला अस्पताल के बाहर चली गोली, युवक गंभीर घायल

चित्तौड़गढ़ में जमीन विवाद को लेकर उस वक्त सनसनी फैल गई जब पिता और पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिला अस्पताल के बाहर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान गोली चल गई, जिसमें युवक के पैर में दो गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पिता के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे और मारपीट के दौरान एक गार्ड पर फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। एडिशनल एसपी सरिता सिंह, डिप्टी एसपी बृजेश सिंह और कोतवाली थाना अधिकारी तुलसीराम मौके पर पहुंचे। घायल युवक का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment