रात्रि में दुकान की दीवार में सैंध लगाकर नगदी चुराने की वारदात का खुलासा।

SHARE:

रात्रि में दुकान की दीवार में सैंध लगाकर नगदी चुराने की वारदात का खुलासा।

*चार आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद चुराई गई नगदी, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार बरामद।*

चित्तौड़गढ़।

चित्तौड़गढ़ शहर के भोईखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि को किराने की दुकान की दीवार में सैंध लगा कर नकब्जनी करने की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तथा एक आरोपी को नामजद किया है।चुराई गई नगदी, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार भी बरामद ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को प्रार्थी राकेश पिता रूपलाल भोई निवासी भोईखेडा ने थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ थाने पर रिपोर्ट पेश की कि मेरी भोईखेडा में किराने की दुकान है। दिनांक 13 जनवरी को रात्री 11.00 बजे मैं दुकान बन्द करके घर चला गया था। सुबह 6.00 बजे मेरे पडौसी ने मुझे सूचना दी कि दुकान की पिछे की दीवार टूटी हुई है। मैंने मौके पर जाकर देखा तो मेरी दुकान की पिछे की दीवार टूटी हुई होकर दुकान के अन्दर में गल्ले में रखे हुये 02 लाख रूपये नगद जिनको गल्ले सहित अज्ञात मुल्जिम चोरी करके ले गये।घटना की गम्भीरता के मध्यनजर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीवाईएसपी बृजेशसिंह के निकटतम सुपरविजन में घटना का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास कर एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ घटना में संदिग्ध 1. रतन लाल भोई पिता सत्यनारायण जी भोई उम्र 22 साल 2. नानुराम पिता श्यामलाल जी भोई उम्र 28 साल 3. रतनलाल पिता रामलाल जी भोई उम्र 33 साल 4. नारायण लाल भोई पिता मदनलाल जी भोई उम्र 24 साल निवासीयान भोईखेडा चित्तौडगढ थाना कोतवाली चित्तौडगढ को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई। जिस पर डिटेनशुदा उक्त चारों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा घटना में उनके साथ एक अनय आरोपी भी शामिल होना बताया । जिस पर उक्त चारो अभियुक्तगणों को गिरफतार किया जाकर मुल्जिमानो की निशादेही से चुराये गये एक लाख अस्सी हजार रूपये नगद, गल्ला व नकबजनी में काम में लिये गये औजार बरामद किये गये। गिरफतार अभियुक्तगणों से पुछताछ व घटना में फरार अभियुक्त की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम:-
थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई नवरंगलाल कानि प्रहलाद राजकुमार, कन्हैयालाल

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment