मकान की छत पर टब के अंदर बोये 352 अफीम के पौधे ज़ब्त,एक आरोपी अरेस्ट।

SHARE:

*पुलिस की पैनी नजर से चित्तौडगढ शहर में आबादी के बिच अफीम खेती करने वाला अभियुक्त बच नहीं पाया।*
मकान की छत पर टब के अंदर बोये 352 अफीम के पौधे ज़ब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़,16 जनवरी।सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की पैनी नजर के कारण चित्तौड़गढ़ शहर के सैंथी में एक मकान की छत पर 10 टब के अन्दर अफीम के पौधे लगाकर अफीम की खैती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तथा 352 अफीम के पौधे भी जब्त।

जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम एसआई प्रभु सिंह व सदर थाना टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे गुरुवार को तिलकनगर सैंथी चित्तौडगढ में मुखबीर की सुचना अनुसार मकान की तलाशी ली गई तो मकान की छत पर कुल 10 टब के अन्दर अफीम के पौधे उगाये जाकर खेती की जा रही थी। मकान मालिक उदय लाल पिता देवी लाल गुर्जर उम्र 42 साल जाति गुर्जर निवासी तिलकनगर सैंथी थाना सदर चित्तौडगढ की मौजूदगी में अफीम के कुल 352 पौधे जब्त कर अभियुक्त उदयलाल गुर्जर को गिरफतार कर कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे शुदा मकान से जब्त शुदा अफीम के पौधे के सम्बंध में अनुसंधान जारी हैं।

पुलिस टीम :- थानाधिकारी प्रेम सिंह ,
एसआई प्रभु सिंह, हैडकानि सुरेन्द्र सिंह,
कानि. पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह डुंगर सिंह, विनोद कुमार

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment