ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परिवहन विभाग को नुकसान

SHARE:

ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परिवहन विभाग को नुकसान
देवकली ओवरब्रिज पर प्राइवेट बसों का अवैध संचालन

अयोध्या।जनपद में परिवहन व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। आजमगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की कथित मनमानी के चलते प्राइवेट बसों का अवैध संचालन खुलेआम कराया जा रहा है, जिससे परिवहन विभाग को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
देवकली ओवरब्रिज के पास स्थिति यह है कि प्राइवेट बसों को प्राथमिकता देकर रवाना किया जाता है, जबकि रोडवेज बसों को मौके पर ही रोक दिया जाता है। इससे आजमगढ़ रूट के यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।वहीं दूसरी ओर प्राइवेट बस संचालकों की कमाई बढ़ रही है, जबकि परिवहन विभाग के कंडक्टर और कर्मचारी आय लक्ष्य पूरा न हो पाने से चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब कार्रवाई करते हैं।

राम उजागिर वर्मा बने उप भंडार क्रय अधिकारी
कृषि विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई

कुमारगंज -अयोध्या।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के केंद्रीय भंडार एवं क्रय अनुभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राम उजागिर वर्मा को उप भंडार क्रय अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए की गई है।राम उजागिर वर्मा को सचिव ई-टेंडर कमेटी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। उन्होंने प्रशासनिक आदेश प्राप्त होने के बाद पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इस पद पर कार्यरत वरिष्ठ सहायक सतीश मोहन दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
वर्ष 1987 से कृषि विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे राम उजागिर वर्मा निर्माण निदेशालय, परिसर चिकित्सालय, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अतिरिक्त प्रभार मिलने पर उन्होंने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment