देसूरी एसीबीईओ ने सांसरी, आशापुरा, गुड़ा दुर्जन, गुड़ा गोपीनाथ व मेवी कलां विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
धनला,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा दुर्जन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा,मेवी कलां व गुड़ा गोपीनाथ का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी के संस्था प्रधान ताराचंद ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण ,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया।संस्था प्रधान ताराचंद ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर हिमांशु शर्मा,रोशन बैरवा, पीयूष कुमार यादव, बीना, चंद्रप्रकाश मोबारशा,सतीश परिहार, अनोपसिंह,हुकम सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा दुर्जन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा,मेवी कलां व गुड़ा गोपीनाथ का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा संस्था प्रधान तरुण गर्ग, मदनलाल सुभाष चन्द्र, जितेन्द्र कुमार से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर राजेंद्र भाटी, लक्ष्मी नारायण मीणा,मनोज कुमार अवस्थी, विजेंद्र पंवार, महेंद्र खदाव समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक ,सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





