भैंसे चोरी के उपयोग के वाहन सहित तीन आरोपी अरेस्ट।

SHARE:

संजय यादव अयोध्या
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को मय चोरी की भैस व घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप व एक अदद पल्सर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एव एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिन्हित करते हुये मुखबिर की सटीक सूचना पर आज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे स्टेडियम जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर भैंस चोरी की घटना में संलिप्त 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की भैंस बरामद की गयी । घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन व एक अदद पल्सर मोटर साइकिल भी बरामद की गयी । बरामद भैंस की कीमत लगभग 01 लाख रूपया है, उक्त भैस चोरी की घटना के सम्बन्ध में दिनांक 11.01.2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत पंजीकृत कराया गया था ।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में मुन्ना चौहान पुत्र पप्पू चौहान, निवासी- फतेहगंज दालमण्डी, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या। मासूम उर्फ रजा पुत्र वली मोहम्मद, निवासी- हैबतपुर, थाना कोतवाली अयोध्या, जनपद अयोध्या।
लोकेन्द्र सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, निवासी- लालबाग कुम्हारन टोला, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी
एक भैंस कीमत लगभग करीब 01 लाख रुपये । घटना में प्रयुक्त एक पिकअप ।
घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
आदर्श विक्रम सिंह,चौकी प्रभारी साहबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
उप निरीक्षक पंकज सिंह, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या . हे.कां.कृष्ण कुमार, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
संजय कुमार यादव, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
का.अजीत मौर्या, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment