चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा क्षैत्र कुथना ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोरावरपुरा में रात्रि में अज्ञात चोरों ने स्कूल में लगे हुए नलकूप की मोटर और केबल चोरी कर ली और विद्यालय के कक्ष का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
मंगलवार रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा कुथना ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोरावरपुरा में विद्यालय के कक्षा का ताला तोड़कर स्टाटर खोल लिया, केबल भी खोल ली और विद्यार्थियों के पेय जल के लिए लगी हुई नलकूप में मोटर को बाहर निकाल कर मोटर सहित सभी सामान चुरा कर ले गए और पाइप वहीं छोड़कर चले गए। संस्था प्रधान रिहाना बानो ने बाद छोड़ थाने में चोरी की घटना की रिपोर्ट दे कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की हे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 26





