बाल केंद्रित व गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया से शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाएं -माली

SHARE:

बाल केंद्रित व गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया से शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाएं -माली
सादड़ी,पाली।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020की भावना के अनुरूप सभी शिक्षक बाल केंद्रित व गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया से अपने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाएं। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित कलस्टर कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि शिक्षक नवीन पाठ्य-पुस्तक व सीसीई की सामग्री के साथ कार्य करने की समझ विकसित करते हुए शिक्षण कार्य करें ताकि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में सर्वप्रथम संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने माली व संदर्भ व्यक्ति रविन्द्र कुमार चौधरी का स्वागत किया तथा कलस्टर कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। परिचय सत्र के पश्चात संदर्भ व्यक्ति ने विभिन्न गतिविधियां करवाते हुए शिक्षकों का अकादमिक संबलन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।उप प्राचार्य कन्हैयालाल ने भी विचार व्यक्त किए ।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।केनाराम व गजेंद्र सिंह ने कार्यशाला की व्यवस्था संभाली।
उल्लेखनीय है कि विषयवार कलस्टर स्तरीय कार्यशालाओं के द्वारा शिक्षकों का क्षमता संवर्धन व अकादमिक संबलन किया जाता है। देसूरी ब्लाक को छ कलस्टर में बांटकर वर्ष में चार बार विषयवार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।यह इस सत्र की चौथी व अंतिम कार्यशाला है। सादड़ी कलस्टर में सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के साथ मांडीगढ व गुड़ा जाटान पंचायत क्षेत्र के शिक्षक आते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment