अवध में शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की पहल।

SHARE:

अवध में शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की पहल।

अयोध्या।

अवध क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के समन्वय को बढ़ावा देने के लिए महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय ने विशेष सम्मान एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें संस्कार, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी भी शामिल हो।कार्यक्रम में पाई फाउंडेशन और Vistamind के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूल प्रिंसिपल्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री मणि शंकर तिवारी ने स्कूलों और विश्वविद्यालयों के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण बताया। चेयरमैन श्री मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल और विश्वविद्यालय का सहयोग छात्रों को सही दिशा प्रदान करता है।
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के आधुनिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण को जोड़कर छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम में अनेक शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ और समाजसेवी उपस्थित रहे और उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और सहयोग पर अपने विचार साझा किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment