जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य: ऋषिकेश उपाध्याय

SHARE:

जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य: ऋषिकेश उपाध्याय

अयोध्या।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर सेवार्थ विद्यार्थी इकाई के तत्वावधान में आज नियांवा क्षेत्र के रेतिया में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि महंत जयराम दास वेदांती, प्रांत सहमंत्री शिवम मिश्रा, विभाग संयोजक शंशाक विद्यार्थी, महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्रा एवं महानगर सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक रुचि पांडेय द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है। भीषण ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। सेवार्थ विद्यार्थी निरंतर सेवा भाव के साथ समाज हित में कार्य कर रही है।विशिष्ट अतिथि महंत जयराम दास वेदांती ने कहा कि अभाविप द्वारा शीत ऋतु में कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यों से बेघर और गरीब लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जाता है। सेवार्थ विद्यार्थी आपदा प्रबंधन, राहत कार्य एवं सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।प्रांत सहमंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ठंड से बचाव का संदेश मिला।सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक रुचि पांडेय ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्रा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक निषाद द्वारा किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment