एक कम्बल दान “गरीब के चेहरे पर मुस्कान”
एक पल के लिए ही सही, किसी और के चेहरे की मुस्कान बनो – संजीव सोनी
रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद का 10 दिवसीय कंबल वितरण अभियान सम्पन्न, जमथरा घाट पर 100 परिवारों को मिली राहत
मानवता की मिसाल बना रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद, ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को 10 दिनों तक बांटे कंबल
अयोध्या धाम l रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा 10 दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आज जमथरा घाट पर हुआ समापन। मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है इस कहावत को चरित्रार्थ करते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव सोनी व क्लब के अन्य सदस्यों के सहयोग से10 दिनो तक लगातार मध्य रात्रि में अलग-अलग स्थानो पर जाकर ठंड से परेशान जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। जिनमे मुख्य रूप से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन,कैंट रेलवे स्टेशन,दर्शन नगर, देवकाली, बस स्टैंड, जिला हॉस्पिटल,मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर मे भर्ती मरीजों के जरूरतमंद परिवार वालों को,विद्या कुंड,अयोध्या,शहर के बाईपास व कई अन्य स्थानों पर जाकर ठंड से परेशान फुटपाथ पर रह रहे लोगों, रिक्शा वालों को को कंबल व जरूरतमंद परिवारो को ऊनी वस्त्र देकर क्लब द्वारा ठंड से राहत देने का प्रयास किया गया। आज अंतिम दिन जमथरा घाट के पास गांव मे रहने वाले 100 परिवारो को कंबल वितरण कर “10 दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम” का आज समापन किया गया। यह कार्यक्रम रोटेरियन प्रतीक रस्तोगी कार्यक्रम संयोजक के अथक के प्रयास के द्वारा संभव हुआ। क्लब संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन अनुराग अग्रवाल ने कहा क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को सहायता मिल सके,इसलिए ऐसा प्रयास किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वाले रोटेरियन अमित अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल,प्रतीक रस्तोगी, आलोक सोनी,राकेश रस्तोगी,संजीव सोनी,विकेश अग्रवाल, दीपक रस्तोगी,नीरज सिंघल,संजय मित्तल,पीयूष सिंघल,देवेश अग्रवाल, राहुल केसरवानी,अनुराग वैश्य,रितेश गोयल,पार्थ अग्रवाल,अखिल अग्रवाल, सुनील रस्तोगी आदि लोग रहे। क्लब सचिव रोटेरियन सतीश चौरसिया ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक हित के कार्यक्रम करने का पूरा प्रयास किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





