फालना की रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्वेटर बाटे।
फालना,पाली
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कृषि विस्तार लाटाडा में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा फालना ने कक्षा प्रथम से लेकर 8वीं तक के सभी बालक और बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए और स्वेटर को पाकर बच्चो के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली इस अवसर पर संस्था द्वारा पधारे हुए आगंतुक मेहमानों का साफ़ा एवम् माला के साथ स्वागत किया इस अवसर पर समाज सेवी प्रफुल जैन लाटाडा ने कहा कि शिक्षा वह प्रणाली है जिसके माध्यम से समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करता है।इसकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक है व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि समाज सुचारु रूप से कार्य करें। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है।संस्था प्रधान श्री गणेश नारायण जी ने सभी संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्था का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा ।ऐसी कामना प्रकट् की इस अवसर समाजसेवी राजीव अग्रवाल,अमित मेहता,भीमराज शर्मा,प्रफुल जैन,रमेश सेन लाटाडा आदि लोगो की उपस्थिति में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





