सड़क पर सुरक्षित चलें क्योंकि जीवन है अनमोल: आरटीओ ने की चालकों से अपील
संवाद और पैम्पलेट के माध्यम से पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
अयोध्या। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज आरटीओ (प्रशासन) सुश्री ऋतु सिंह द्वारा नवीन मंडी अयोध्या एवं नाका चुंगी क्षेत्र में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप एवं पैम्पलेट वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी गई।
आरटीओ ने चालकों से कोहरे में सावधानी बरतने, वैध लाइसेंस व अद्यतन प्रपत्र रखने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग व ओवरलोडिंग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करने की अपील की। साथ ही राहवीर योजना व हिट एंड रन योजना की जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्तों की मदद के लिए प्रेरित किया गया।जिन वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे थे, उन पर निःशुल्क टेप लगाए गए। अवैध ढांचे पाए जाने पर आरटीओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए और फिटनेस जांच में सख्ती बरतने को कहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





