विद्यार्थियों का ऑन जॉब ट्रेनिंग व इंटर्नशिप 10 दिवसीय शिविर का समापन, तकनीकी व व्यवसायिक जानकारी दी।
केंद्र सरकार संचालित व्यावसायिक शिक्षा की ओर से पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला में शीतकालीन सत्र 2025-26 में कक्षा 11 व 12 वीं के विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य श्री राजेश पूरी के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय शिविर ऑन जॉब ट्रेनिंग व इंटर्नशिप दिनाँक 26-12-25 से 05-01-26 तक रिटेल ट्रेड का रिलाइंस स्मार्ट पॉइंट फालना में व हेल्थ केयर ट्रेड का राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुडाला फालना में आयोजन किया । जिसमे विद्यार्थियों को कौशल ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया है। आज कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अध्यक्ष के रूप में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश पूरी, स्थानीय अस्पताल के कार्मिक श्रीमान भंवर वैष्णव,विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी अमित मेहता,वीरेन्द्र सिंह फोजदार अशोक पारेख की अध्यक्षता में सम्पन हुआ | स्थानीय विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह चावड़ा व व्यावसायिक प्रशिक्षक (रिटेल)श्री हिम्मत परमार व व्यावसायिक प्रशिक्षक ( हेल्थ केयर ) रमेश कुमार ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को कौशल की जानकारी दी तथा उनके ट्रेड संबंधित जानकारी दी ।जिससे वह बेरोजगार न रहे इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के समस्त ऑन जॉब ट्रेनिंग व इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व उनका मार्गदर्शन किया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





