सांवलियाजी मंदिर पर नए साल के उपलक्ष में मंदिर की प्राकृतिक फूलों से सजावट की गई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

जिलें के भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर नए साल के उपलक्ष में मंदिर की प्राकृतिक फूलों से सजावट की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर नव वर्ष 2026 के उपलक्ष में मंदिर परिसर को सांवलिया भक्त मंडल रतलाम के द्वारा प्राकृतिक फूलों से सजाया गया। इस सजावट में आर्टिफिशियल फुल का प्रयोग नहीं किया गया। भक्त मंडल के सदस्य रवि भाटी ने बताया कि 2 दिन से करीब 25 लोग इस सजावट में लगे हुए हैं इस सजावट मैं 10 क्विंटल देसी फुलो का प्रयोग हुआ जिसमें बिजली, गेंदा, गुलाब, सेवंती। इसके अलावा 12 तरह के इंग्लिश आइटम जिसमें 500 डच गुलाब, 500 जरबरा फूल, 15 बंडल डीजी फू, 15 बंडल जिप्सी फूल जो बेंगलुरु से मंगवाए गए, 15 तरह की फूलों की वैरायटी इंदौर से मंगवाई गई। 10 हजार बलून भी लगाए गए। सजावट कार्य में रवि भाटी संजय डगदी कमलेश सोलंकी शुभम डगदी लखन भाटी बबलू अनिल भाटी श्याम भाटी गोपाल डगदी सहित पूरी टीम दो दिन से लगी हुई है। फूलों के सजावट कार्य में फूल मंडी रतलाम के ज्योतिबा फुले का सहयोग भी रहा है। यह सजावट भक्त मंडल की ओर से निशुल्क की गई। इसकी अनुमानित लागत 4 से 5 लाख रु हे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment