अवैध प्लाटिंग पर अयोध्या विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई।

SHARE:

अवैध प्लाटिंग पर अयोध्या विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई।

अयोध्या।

सचिव,अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जानकारी दी कि प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद अयोध्या के विभिन्न ग्राम/मौजा में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल लगभग 150 विस्वा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।उन्होंने बताया कि मऊ यदुवंशपुर (आशीर्वादपुरम के पीछे) क्षेत्र में लगभग 100 विस्वा तथा गद्दोपुर मझवा में लगभग 50 विस्वा भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत ले-आउट/मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा विकास न कराएं। केवल प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट की भूमि का ही क्रय-विक्रय करें। स्वीकृत ले-आउट की सूची अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment