45 वर्षों से दिव्यांग सेवा में समर्पित डॉ. रानी अवस्थी रेड्डी फाउंडेशन द्वारा हुई सम्मानित
दिव्यांगों के सशक्तिकरण की मिसाल बनीं डॉ. रानी अवस्थी, मिला 65वां सम्मान
अयोध्या धाम l
डॉ० रानी अवस्थी जो की सन 1980 से अयोध्या में रहकर दिव्यांगों की सेवा कर रही हैं वह भी सभी प्रकार के दिव्यांगों को शिक्षित करना उन्हें रोजगार दिलाना उनका विवाह कराना और समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करने योग्य बनाना । उन्हें यह कार्य करते हुए लगभग 45 वर्ष हो गए फिर भी अभी भी उसी ऊर्जा के साथ काम कर रही हैं उनके इसी कार्य की सराहना करते हुए प्रबंधक रेड्डी फाउंडेशन लखनऊ सुधांशु श्रीवास्तव ने डॉ०रानी अवस्थी को सम्मानित किया और उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की डॉ० रानी अवस्थी ने बताया की खुशी की बात है कि रेड्डी फाउंडेशन लखनऊ भी दिव्यांगों के लिए समर्पित संस्था है और उनके साथ बराबर हमारा संपर्क रहता है मेरे बच्चे भी जाते रहते हैं। उक्त अवसर पर रेड्डी फाउंडेशन से सुधीर शक्ति सिंह, जाह्नवी , मुस्कान के शिक्षक एवं प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी आदि उपस्थित थे ज्ञात हो कि यह पुरस्कार डॉ०रानी अवस्थी का 65 वा पुरस्कार है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





