दिन दहाड़े हरे पेड़ों की अंधाधुध कटाई।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
थाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा पुलिस थाना भादसोड़ा के पास दिन के उजाले में अवैध रूप से बेखौफ होकर हरे पेड़ों की अंधाधुध कटाई कर रहे हैं और लकडी तस्कर इतने बैखौफ है कि कि थाने के पास दिन के समय खुलेआम ट्रेक्टर ट्राली में कटे हुए हरे पेड़ों की लड़कियों को ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है सरकार द्वारा एक तरफ अभियान चलाया जा रहा है एक पेड़ मां के नाम और पौधे लगाए जा रहे हैं और दुसरी तरफ लकड़ी तस्कर खुलेआम दिन के उजाले में धानमंडी के समीप बेखोफ होकर हरे पेड़ों को काटकर ले जाना कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन पर सवालिया प्रशन खड़ा करता। एक तरह से प्रशासन और पुलिस थाना मुक दर्शक बना हुआ प्रतीत होता है। लकड़ी तस्करी का ये खेल काफी लंबे समय से चल रहा है लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस थाना भादसोड़ा के बिल्कुल नजदीक दिन के उजाले में हरे पेड़ों को काटकर लकड़ीया ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





