जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *

जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।
*जिला स्पेशल टीम द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही।

चित्तौड़गढ़, जिले की जिला विशेष टीम (डी.एस.टी.) ने अपराधियों पर अकुंश लगाते हुए जानलेवा हमले व एस.सी./एस.टी. एक्ट में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी आरोपी को अकोला थाना क्षेत्र के ताणा से डिटेन कर भदेसर पुलिस को सौपा है। आरोपी भदेसर थाने में वाछित था।
पुलिस अधिक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड हेतु महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन सुदर्शन’चक में जिले के समस्त थानाधिकारीयों एव जिला विशेष टीम को दिये गये निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) द्वारा थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ के जानलेवा हमले और एससी / एसटी एक्ट में पिछले 02 साल से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी आरोपी नटवर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह बडवा राजपुत निवासी सुरजगढ थाना भदेसर को जिला विशेष टीम (डी.एस.टी.) के कानिस्टेबल दीपक की सुचना पर जिला विशेष टीम के हैड कानि. भुपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्रपाल, विजय व विक्रम सिंह द्वारा अकोला थाना क्षेत्र के ताणा गांव से डिटेन कर गिरफतार करवाया गया। ईनामी आरोपी अकोला कस्बे में किराये पर रह रहा था और ताणा गांव में प्राईवेट स्कुल में पढाने का काम करने लगा था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment