उपभोक्ता को उसके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी-माली

SHARE:

उपभोक्ता को उसके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी -माली
सादड़ी,पाली।

हम सभी उपभोक्ता हैं।उपभोक्ता को उसके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी है। उपभोक्ता शिक्षा द्वारा ही उपभोक्ता शोषण से बच सकता है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में उपभोक्ता पखवाड़े के तहत प्रार्थना सभा में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि हमें लुभावने विज्ञापनों के जाल में नहीं आना है, प्रत्येक वस्तु को अच्छी तरह से परख कर ही खरीदना है। खरीदते समय बिल अवश्य लेना है।इस अवसर पर बोलते हुए व्याख्याता सुमन सोनी ने कहा कि हम गारंटी व वारंटी में फर्क करना सीखें।सस्ते के चक्कर में न आए। अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तु ही खरीदें।इस अवसर पर महिपाल ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम व ओमप्रकाश ने उपभोक्ता संरक्षण आयोग की जानकारी दी भी ।इस अवसर पर उर्मिला शर्मा व कमलेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 16दिसंबर से 31दिसंबर तक उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment