प्राप्त प्रशिक्षण को कार्य रूप में क्रियान्वित करने में प्रशिक्षण शिविर की सफलता-बलाई

SHARE:

प्राप्त प्रशिक्षण को कार्य रूप में क्रियान्वित करने में प्रशिक्षण शिविर की सफलता -बलाई

Oplus_131072

देसूरी,पाली।

हमने चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रशिक्षण में 11 माड्यूल पर चर्चा, विचार विमर्श व गतिविधियां कर ज्ञानार्जन किया है,इसकी कार्यक्षेत्र में क्रियान्विति में इस प्रशिक्षण शिविर की सफलता निहित है। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास में आयोजित चार दिवसीय विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में व्यक्त किए।
बलाई ने कहा कि यह भारत सरकार के आयुष्मान भारत कार्यक्रम अंतर्गत फ्लैगशिप गतिविधि है अतः इसका प्रभावी संचालन आवश्यक है।इस अवसर पर बोलते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि हमें अपने विद्यालय में न केवल हर मंगलवार को इसका प्रभावी संचालन करना है बल्कि अभिलेख संधारित करते हुए दस्तावेजीकरण भी करना है।माली ने इस कार्यक्रम की आगामी त्रैमासिक योजना पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर दिलीप सिंह व मदनलाल माली ने भी विचार व्यक्त किए।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम दक्ष प्रशिक्षक निर्मल मकवाना ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तत्पश्चात संभागी जयसिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह,नीलम देवल, कविता बडग़ुर्जर ने अनुभव कथन किया। इस अवसर सीबीईओ बलाई ने संभागियो से फीडबैक लिया।दक्ष प्रशिक्षक लीलाधर पालीवाल, निर्मल मकवाना व तरुण गर्ग का उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए बाहुमान किया गया। संस्था प्रधान विजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मदनलाल माली ने किया।इस प्रशिक्षण में देसूरी ब्लाक के संस्था प्रधानों व शिक्षकों ने भाग लिया।इस अवसर पर जीवनदास वैष्णव, राजकुमार मेघवाल,रेखा, योगिता गुर्जर समेत संस्था प्रधान व शिक्षक उपस्थित रहे।हम होंगे कामयाब गीत के साथ समारोहपूर्वक शिविर का समापन हुआ।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम हर राजकीय उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित किया जाएगा। इसके प्रभावी संचालन हेतु संस्था प्रधान व शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment