पेंशनर्स की राष्ट्रोत्थान व समाजोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका -माली
सादड़ी,पाली।
पेंशनर्स समाज व राष्ट्र के आधार है।इनकी राष्ट्रोत्थान व समाजोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवानिवृत्ति के बाद भी इनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अभिनंदनीय व अनुकरणीय है।आप शतायु होकर विकसित भारत के स्वप्न को साकार करे। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय फूटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय इंग्लिश मीडियम विद्यालय में पेंशनर समाज द्वारा आयोजित पेंशनर्स सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि आपको पेंशनर्स होने पर गर्व होना चाहिए।पेंशन आपका अधिकार है।माली ने सभी पेंशनर्स के शतायु होने की कामना की।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम पेंशनर समाज अध्यक्ष जीवराज लोहार, सभाध्यक्ष पूनाराम घांची व संगठन मंत्री भगवान लाल पुआलसा के नेतृत्व में संरक्षक गुलाब शंकर बोहरा,मुख्य अतिथि रुपाराम माली,मदन देवी जैन, विशिष्ट अतिथि कल्पेश जैन ,रीना जैन व विजयसिंह माली का साफा माला से स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष जीवराज लोहार ने पेंशनर्स दिवस पर प्रकाश डाला। सचिव बाबूलाल परमार ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष भंवरपुरी गोस्वामी ने वर्ष भर की आय व्यय का ब्यौरा रखा जिसका सभी ने अनुमोदन किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर हीरादास वैष्णव,प्रभुदास बैरागी, दुर्गादान चारण व मोहनलाल राठौड़ समेत 80वर्ष से अधिक आयु के व इस वर्ष सेवानिवृत्त होकर पेंशनर बने सदस्यों का बाहुमान किया गया। पेंशनर पोमाराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पेंशनर छोगाराम ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति देकर सबको भावविभोर कर दिया। उपस्थित सभी पेंशनर्स ने सेवा का संकल्प लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष जीवराज लोहार ने नये चुनाव का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी पेंशनर्स ने सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को आगामी पांच वर्ष के लिए बने रहने का प्रस्ताव पास कर वर्तमान कार्यकारिणी को अगले पांच साल अधिकृत किया।मंच संचालन सेवानिवृत प्रधानाचार्य उम्मेद गेहलोत ने किया।इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण परमार, शैतान सिंह चंपावत, दानाराम मालवीय, सुलेमान खां नायक,सलीम मोहम्मद,प्रभु सिंह परिहार,चैन गिरी गोस्वामी, विनोद भाटी, महेंद्र रावल, बाबूलाल मीणा समेत समस्त पेंशनर्स उपस्थित रहे।इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवा के लिए पेंशनर्स की ओर से जितेन्द्र चौधरी का बाहुमान भी किया गया। अध्यक्ष जीवराज लोहार ने आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 17दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर डे के रुप में मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





