चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 बुधवार को राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा भदेसर द्वारा पेंशन भवन में पेंशन दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दिवंगत श्री डी एस नाकारा द्वारा पेंशनर्स हेतु किए गए प्रयासों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के प्रयासों की सराहना की गई ।बैठक में उप शाखा के आय व्यय एवं प्रशासनिक कार्यो का विवरण कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बोहरा एवं सचिव अमरचंद मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया समारोह मे मुख्य अतिथि श्री डालचंद मेनारिया व अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश जी आचार्य एवं कृष्ण बल्लभ भट्ट द्वारा की गई उप शाखा अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान ने उद्बोधन देकर धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर कार्यालय मंत्री राधे श्याम मेनारिया एवं पेंशनर्स उप केंद्र कन्नौज,बानसेन,भादसोडा,मण्डफिया, से भी उपस्थित रहे। केंद्रीय सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग की सिफारिशे राज्य सरकार के पूर्व पेंशनर्स पर भी लागू करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सामूहिक रूप से उपखंड अधिकारी भदेसर को प्रस्तुत किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





