डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का जीवन रामकाज को समर्पित था : मुख्यमंत्री योगी

SHARE:

डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का जीवन रामकाज को समर्पित था : मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचकर वशिष्ठ भवन के ब्रह्मलीन महंत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन, अयोध्या धाम के विकास और रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को समर्पित रहा।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम से जुड़े प्रत्येक आंदोलन और कार्यक्रम में वेदांती जी महाराज की सक्रिय सहभागिता रही। रामकथा का वाचन करते हुए उनका साकेतवास होना उनके रामभक्ति से परिपूर्ण जीवन का प्रतीक है। उन्होंने शिष्यों व अनुयायियों से वेदांती जी महाराज के आदर्शों का अनुसरण करते हुए निरंतर रामकाज से जुड़े रहने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे ब्रह्मलीन वेदांती जी महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment