श्री सीता–राम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन।

SHARE:

श्री सीता–राम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन।
द्वितीय दिवस पर सजी श्री युगल सरकार की मनोहर झांकी, भक्तों ने किया रामकथा का रसपान

अयोध्या। श्री रूपकला कुंज, श्री अवध ध्यान में आयोजित त्रिदिवसीय श्री सीता–राम विवाह महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री युगल सरकार की मनोहर झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने भावविभोर होकर रामकथा का रसपान किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।आयोजन स्थल पर भक्ति, संस्कृति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।इस अवसर पर श्री रामेश्वर शरण भी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment