श्री करेड़ा पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव: भूपालसागर में आस्था का सैलाब।
भूपालसागर, चित्तौड़गढ़।नरेन्द्र सेठिया
भूपालसागर में श्री करेड़ा पार्श्वनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव रविवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा नगर भक्तिमय हो उठा, जहां सैंकड़ों धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महोत्सव की शुरुआत सुबह भगवान पार्श्वनाथ की मंगल आरती से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरती के उपरांत, भक्तों द्वारा भगवान का मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया। इस अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हो गए।
दिव्य श्रृंगार के पश्चात, भगवान पार्श्वनाथ को चाँदी के सुसज्जित रथ में बिराजित कर भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया। यह वरघोड़ा मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करते हुए भूपालसागर महाराणा भूपालसिंह बस स्टैंड से होता हुआ मुख्य बाजार से होकर गुज़रा।
वरघोड़े में बैण्ड-बाजों की मधुर स्वर लहरियां गूंज रही थीं, जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। धर्मावलम्बी ‘भगवान पार्श्वनाथ की जय’ के जयघोष करते हुए, प्रभु भक्ति में लीन होकर, मदमस्त होकर रथ के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस भव्य शोभायात्रा में जैन संतों सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आज़ाद चौक चारभुजा मंदिर से होकर यह वरघोड़ा पुनः भूपालसागर तालाब के समीप पहुँचा। यहाँ भगवान की विशेष आरती का आयोजन किया गया। तालाब किनारे हुई यह आरती एक अद्भुत और अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। विशेष आरती के बाद किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





