ओपन बोर्ड शिक्षा किशोरियों के लिए संजीवनी-गोयल
फालना,पाली
*दूसरा दशक(fed)बाली के तत्वावधान में स्वर्णकार छात्रावास(खुडाला,फालना)में किशोरियों को शिक्षा का दूसरा अवसर प्रदान करने के लिए तीसवाँ चारमाही किशोरी शिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। दूसरा दशक बाली के निदेशक अरुण दीक्षित ने बताया कि शिविर में अध्ययनरत किशोरियों की सहायतार्थ व मार्गदर्शन हेतु आनन्दी बाई हरिराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व उद्योगपति श्री रामकिशोर गोयल,समाज सेवी गिरीश अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता,जगदीश सोनी,अनिल पुरी पधारे।परियोजना निदेशक अरुण दीक्षित ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया इस अवसर पर किशोरियों को भामाशाह रामकिशोर गोयल द्वारा अपने ट्रस्ट की ओर से 45 स्वेटर उपलब्ध करवाए व अन्य भामाशाह जो कि गुप्तदान करना चाहते थे कि ओर से सभी किशोरियों को उत्तम गुणवत्ता के बैग्स वितरित किये।इस अवसर पर निदेशक अरुण दीक्षित ने बाली क्षेत्र में दूसरा दशक की 22 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि 2003 से 2025 तक दूसरा दशक ने 30 चारमाही किशोर-किशोरी शिविर आयोजित किये हैं।जिसमें अधिकांश किशोरियों के लिए आयोजित किये गये हैं।इन शिविरों से अब तक लगभग 1500 किशोरियां लाभान्वित हुई हैं।किशोरियां महाविद्यालयी शिक्षा तक भी पहुंची हैं।जन प्रतिनिधि के रूप में चुनी गई हैं| उन्होंने बताया कि इस वर्ष हमने ओपन दसवीं बोर्ड तैयारी हेतु किशोरियों का चारमाही आवासीय शिक्षण शिविर प्रारम्भ किया है।इस शिविर में 45 किशोरियों को चारमाह आवासीय रखकर दसवीं बोर्ड की तैयारी करवाई जाएगी।इसके अतिरिक्त उनके व्यक्तित्व विकास व कौशल विकास से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया जाएगा।इस से वे शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने गांवों के विकास में भी अपनी भूमिका प्रदान करने हेतु सक्षम होंगी*
*कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीराम किशोर गोयल ने दूसरा दशक के साथ ओपन बोर्ड के विकल्प को किशोरियों के जीवन के लिए संजीवनी बताया।उनका कहना था कि आप सब के प्रयास से इनके जीवन में जो बदलाव आएगा वह केवल इनके जीवन में रंग ही नहीं भरेगा अपितु इनके जीवन में संजीवनी का काम करेगा मण्डल अध्यक्ष भाजपा व समाजसेवी देवेंद्र सिद्धावत,गिरीश *अग्रवाल ने दूसरा दशक के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने किशोरियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यही समय है,सही समय है आप मन लगाकर अध्ययन करें और आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखें।*यदि आप पढेंगी तो आगे बढ़ेंगी।आपके जीवन में नए अवसर खुलेंगे ओर एक नई पीढ़ी तैयार होकर सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित होगी।कार्यक्रम में दूसरा दशक के साथी सोहन भाटी,मदन* *देवासी,कमलेश कुमार,हरिराम,रतन कंवर,खुशबू माली उपस्थित रहे*
*अंत में दूसरा दशक परिवार की ओर से सभी भामाशाह व समाज सेवियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





