विद्यालय में किया कंप्यूटर भेट।

SHARE:

चितौड़गढ़ नरेन्द्र सेठिया

सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक संजय कुमार मेहता द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसावरा माताजी को कंप्यूटर भेंट किया गया

चिकारड़ा ।

सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक संजय कुमार मेहता द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसावरा माताजी को कंप्यूटर भेंट किया गया भदेसर निवासी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक संजय कुमार मेहता द्वारा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर कुमार चपलोत की प्रेरणा से आसावरा विद्यालय में कंप्यूटर मय उपकरण इंस्टॉलेशन भेंट किया ।
उक्त जानकारी देते हुए कनिष्ठ सहायक भीमराज ने बताया कि रु 22600 की लागत से आसावरा विद्यालय में कंप्यूटर मय उपकरण इंस्टॉलेशन भेंट करने पर राष्ट्रपति-पुरस्कृत प्रधानाचार्य डॉ.गोविंदराम शर्मा व विद्यालय परिवार ने आजाद कुमारी एवं संजय कुमार मेहता का अभिनंदन कर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । इस कंप्यूटर से विद्यालय कार्य सुगम हो सकेगा ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment