अयोध्या के सद्गुरु बधाई भवन में हुआ भव्य प्रसाद वितरण।

SHARE:

अयोध्या के सद्गुरु बधाई भवन में हुआ भव्य प्रसाद वितरण ,

गुरु महाराज की पुण्यतिथि पर अयोध्या में विविध कार्यक्रम, संतों और श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या l रामनगरी अयोध्या मे रविवार को सद्गुरु बधाई भवन के वर्तमान पीठाधिश्वर महंत राजीव लोचन शरण के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या के विशिष्ठ संतो का
भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार प्रान्त के मुजफ्फरपुर से आई शिक्षिका किरन शुक्ला नें बताया कि उनका परिवार प्रतियेक वर्ष गुरु माहराज की पुण्यतिथि और श्रावण झूला मेला में ज़रूर आते है और भगवान का दर्शन पूजन कर संतो का आशीर्वाद लेते हैं। इस साल भी वे अपने सम्पूर्ण परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल होनें आई है। वहीं शिक्षक पंडित मदन कुमार कश्यप नें कहा कि पूज्य गुरुदेव भगवान के आश्रम में आकर उन्हें बहुत सुख मिलता है गुरु देव महाराज की कृपा बनी रहे ऐसी कामना है। बता दें कि सद्गुरु बधाई भवन के पूर्व आचार्य महंत जानकी शरण जी माहराज एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे गौ सेवा, संत सेवा और सनातन धर्म के प्रचार में अपना सम्पूर्ण जीवन व्यतीत किया पल्पहै। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज, डॉ प्रभाकर मिश्रा मिथिला वर्मा, प्रभा कुमारी, अंजलि, राजीव कुमार, प्रवीण, विपिन, राजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment