एसपीयू महाविद्यालय में युवा सोच ने दिया पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम।
फालना,पाली
ग्रीन क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपीयू महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर एवं स्वच्छ पर्यावरण आपकी तरफ से भावी पीढ़ी को एक सबसे सुंदर एवं अमूल्य उपहार होगा। अतः पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देवें। ग्रीन क्लब प्रभारी डॉ ललित मोहन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुचिका बोराणा, द्वितीय स्थान तमन्ना गहलोत एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से शिवंतिका राठौड़ एवं नारायण लाल ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल दलपत सिंह, पी भास्कर एवं डॉ चेनाराम ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, संदेश की स्पष्टता तथा प्रस्तुति के आधार पर किया। इस प्रतियोगिता में डॉ मनोज शर्मा उपस्थित रहे। अंत में डॉ अंशुल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





