एस.पी.यू. महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल द्वारा इंटर्नशिप हेतु इंटरव्यू आयोजित।
फालना,पाली
एस.पी.यू. महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में छात्रों को करियर उन्मुख अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मारवाड़ टेक कंपनी द्वारा इंटर्नशिप इंटरव्यू का आयोजन किया गया। कंपनी के सीईओ भंवर सुथार के नेतृत्व में दल सदस्य दुर्गेश एवं विनय द्वारा यह प्रक्रिया तीन राउंड में संपन्न की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पहले राउंड में छात्रों का प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया, जिसमें लिखित परीक्षा द्वारा बुनियादी तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।
दूसरे राउंड में उम्मीदवारों छात्रों का व्यक्तिगत साक्षात्कार कंपनी के अनुभवी पैनल सदस्यों द्वारा लिया गया। इसमें उम्मीदवारों की विषय विशेषज्ञता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ पर विशेष ध्यान दिया गया।
अंतिम तीसरे राउंड में छात्रों की तकनीकी समझ, समस्या-समाधान क्षमता और डिजिटल दक्षता को परखने हेतु एक टेक्निकल सेशन का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान आज के समय की मूल आवश्यकता है और हमें गर्व है कि हमारे छात्र इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया यह प्रयास छात्रों के कैरियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कंप्यूटर विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ युधिष्ठिर शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के लिए सीखने और उद्योग से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी मो. यामीन ने बताया कि साक्षात्कार में मारवाड़ टेक कंपनी द्वारा अंतिम रूप से पांच छात्रों संजय भगतानी, जयेश वैष्णव, यश कुमार, विकास एवं हितेश का चयन किया गया।
इस इंटरव्यू प्रक्रिया में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार एवं सहायक आचार्य विनीश अरोड़ा उपस्थित रहे। डॉ ऋषि माथुर का विशेष सहयोग रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





