फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
*जाली दस्तावेज से बनावटी व्यक्ति के द्वारा अलग अलग पांच फर्जी रजिस्ट्री करवाई।*

चित्तौड़गढ़।

जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्ति को खडा कर अलग-अलग पॉच फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 14 जून 2024 को उप पंजीयक कार्यालय निम्बाहैडा के वरिष्ठ सहायक लिपिक मनोज खटीक ने उप पंजीयक द्वारा थाने पर दी गई रिपोर्ट में बताया कि विजय कुमार पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत निवासी निम्बाहैडा द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र इस आशय का प्रस्तुत किया कि उसके नाम के पांच भुखण्डों की फर्जी रजिस्ट्री अनन्त पुत्र माणकलाल चपलोत ने उसकी जगह किसी फर्जी व्यक्ति को खडा कर उस व्यक्ति से अन्य पांच व्यक्तियों के नाम पर करवा दी है। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्रकरण में आरोपी हिम्मतसिंह द्वारा ही फर्जी विजय कुमार कुम्हार बनकर रजिस्ट्री करवाना पाया गया। हिम्मतसिंह द्वारा फर्जी तरीके से विजय कुमार कुम्हार बन कर कुल 5 रजिस्ट्री करवा देना पाया गया। आरोपी हिम्मत सिह द्वारा पुछताछ मे बताया गया कि तहसील परिसर मे चेम्बर नम्बर 14 मे अनन्त चपलोत पुत्र माणक चन्द चपलोत निवासी निम्बाहेडा द्वारा आधार कार्ड मे उसके स्वंय के नाम पते की जगह पर विजय कुमार पुत्र चुन्नी लाल के नाम की ऐडिटिग कर काटं छाट कर फर्जी रजिस्ट्री करवा उक्त डमी व्यक्ति की असल के रूप में आरोपी नारायण लाल भील व राहुल जाट के द्वारा पहचान की गयी।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर चलाये जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर कन्हैयालाल उ.नि व जाप्ता कानि.शिशपाल व सुभाष द्वारा कस्बा निम्बाहेड़ा में डमी मालिक खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्ति को खडा कर अलग-अलग पॉच फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में दो व्यक्तियो 27 वर्षीय नारायण लाल पुत्र हीरालाल भील निवासी खारा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ व 27 वर्षीय राहुल जाट पुत्र कैलाश चन्द्र जाट निवासी जाटो का मोहल्ला इशाकाबाद थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ के खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने से आरोपियों की तलाश की जाकर बाद पुछताछ व अनुसंधान के आरोपियों नारायण लाल भील व राहुल जाट को गिरफतार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment