पत्रकार राममूर्ति यादव पर हमले का खुलासा
तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार।
अयोध्या।
अयोध्या में पत्रकार पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। कोतवाली नगर पुलिस ने तीन आरोपियों अफताब उर्फ राजा बाबू, महफूज़ आलम और उमेश चौहान-को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपित सपा नेता गौरव पांडे सहित कई नाम अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अचल यादव के मिर्जापुर आवास पर सपा नेता गौरव पांडेय की पिटाई हुई थी।
गौरव पांडे को शक था कि यह हमला पत्रकार राममूर्ति यादव के इशारे पर कराया गया था।
इसी रंजिश और बदले की भावना से पत्रकार पर हमला करने की साजिश रची गई। बीते दिनों अखबार कार्यालय के सामने
लोहे की रॉड से पत्रकार राममूर्ति यादव पर बेरहमी से हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हमलावरों ने मौके को अच्छी तरह चुनकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे साफ है कि यह हमला पूरी तरह सोची-समझी योजना के तहत किया गया था।
यह हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पत्रकारों के खिलाफ रंजिशन हमले किस हद तक बढ़ चुके हैं। पुलिस की अब सबसे बड़ी चुनौती है फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य साजिश का खुलासा करना।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





