देसूरी एसीबीईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं3देसूरी का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 3 देसूरी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं3 की संस्था प्रधान रुमालीबाई मीणा ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का आज विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। तत्पश्चात माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । संस्था प्रधान रुमालीबाई मीणा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर बबीताकुमारी, कुसुम कुमारी एम,मधु बाला समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





